फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो परिजनों को भुगतना पड़ा खामियाजा, पिता के दोनों पैर तोड़े, मां भी हमले में घायल

Sun, 01 May 2022 04:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

बक्शा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी फूलचंद गौतम के पुत्र विवेक कुमार गौतम ने कुछ माह पूर्व एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। भयवश लड़का-लड़की घर से दूर किसी स्थान पर जिंदगी गुजार रहे हैं। 
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के मखदूमपुर गांव में शुक्रवार की रात कतिपय लोगों ने वृद्ध पति-पत्नी की लाठी-डंडे एवं रॉड से पिटाई कर दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण बीते माह उसके बेटे का प्रेम विवाह करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी फूलचंद गौतम के पुत्र विवेक कुमार गौतम ने कुछ माह पूर्व एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर लिया। इस संबंध में दर्ज मुकदमे में लड़की के बयान के आधार पर पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। भयवश लड़का-लड़की घर से दूर किसी स्थान पर जिंदगी गुजार रहे हैं।

आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर लड़की के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे से फूलचंद (65) और पत्नी आशा देवी (60) की पिटाई कर दी। फूलचंद के दोनों हाथ पैर तोड़ दिए। आशा देवी को भी कमर, सिर पर डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पुत्र शिवा गौतम की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें