खुशी तिवारी गंगा में समा गई। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर
लोगों की भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि विंध्याचल में लगातार इस तरह के हादसे होते रहते हैं लेकिन बचाव के उपाय नहीं किए जा रहे।