एएसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आठ दिसंबर की रात आठ बजे पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर माता-पिता से उसकी लड़ाई हो गई थी। उस दौरान उसने अपने माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। एएसपी सिटी ने बताया कि मामले के खुलासे के बाद तत्काल पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी पुत्र अम्बेश कुमार से गहनता से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।