फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंटवारे के विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र गठाना गांव में एक सप्ताह पूर्व भूमि बंटवारे को लेकर पुत्र ने पिता की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी थी। बीच-बचाव के लिए आए दो भाइयों व भयोहूं को भी घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पिता की बीएचयू में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वहां से शव थाने लाया गया। दूसरे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र, उसकी पत्नी और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



गठाना गांव निवासी अकालू निषाद (65) के पांच पुत्र हैं। तीसरे नंबर का पुत्र दयाकांत निषाद भूमि बंटवारा को लेकर पिता से आए दिन विवाद करता रहता था। 14 जुलाई को इसी बात को लेकर अपने पिता की लाठी से पिटाई कर दी थी। बचाव को आए रमाकांत, मेंहीलाल तथा पुत्रवधू अनीता को भी घायल कर दिया था। सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। गंभीर हालत देख पिता अकालू को बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने दयाकांत, पत्नी अनीता, पुत्र सूरज व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें