फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक में टक्कर, बेटे और साली की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना दादर गांव के समीप सोमवार की दोपहर पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बेटे और उसकी चचेरी साली की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार सभी जौनपुर स्थित चौकियां धाम से दर्शन-पूजन करके वापस भदोही लौटे थे। बाइक पर चार लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन

भदोही जनपद में गोपीगंज थाना क्षेत्र निवासी संतारापुर निवासी प्रकाश यादव (38) की ससुराल भदोही के ही बभनौटी जंगला गांव में है। उनकी पत्नी ललिता अपने बेटे सत्या (3) के साथ इन दिनों ससुराल में थी। सोमवार की सुबह प्रकाश अपने ससुराल गए और वहां से पत्नी ललिता यादव, बेटे सत्या और चचेरी साली निशा (16) पुत्री चुल्लूर यादव को बाइक से जौनपुर ले गए थे। चौकियां धाम दर्शन करने के बाद दोपहर अपनी बाइक से सभी को बैठाकर वापस ससुराल जा रहे थे। प्रकाश दोपहर करीब ढाई बजे गंधौना दादर गांव के समीप पहुंचे थे कि भदोही की तरफ से आ रही पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही गिरकर सभी तड़पने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपुर विजय प्रकाश सिंह सभी को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने लगे। एंबुलेंस मिलने में देरी होने और घायलों की हालत बिगड़ते देख वह उन्हें सिपाहियों की मदद से पुलिस की ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने सत्या और निशा को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर पति-पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि उसका चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें