फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बारिश तो कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बारिश नहीं होने के कारण कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शनिवार को आसमान में काले बादल जरूर दिखे, लेकिन जिले कुछ हिस्से में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी तक सीमित रहा। शनिवार को जिला मुख्यालय पर हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के लिए मौसम में नमी आई, लेकिन शाम को फिर उमस बढ़ गई। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा चढ़ने के कारण उमस से लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे पूरा आसमान काले बादलों से गिर गया। लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी, लेकिन कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया।
सिंगरामऊ: शनिवार को दोपहर में बारिश होने से सिंगरामऊ बाजार में सड़क और नाली की सफाई की पोल खुल गई। पानी की निकासी के लिए बनी नालियां बाजार वासियों, राहगीरों के लिए परेशनी का कारण बन गईं। नाली सफाई न होने के कारण बारिश के दौरान गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें