जौनपुर। मौसम में आए बदलाव और त्योहार के कारण कुछ सब्जियों के दाम में उछाल आया है। शेष सब्जियों के दाम एक सप्ताह पहले की तरह ही है। सोमवार को सब्जी मंडी में खरीददारों की काफी भीड़ रही है। बाजार में भिंडी के दाम 70 रुपये किलो से बढ़कर 100 रुपये तक पहुंच गया। करेला का भाव 70 से 75 रुपये हो गया। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव और त्योहार के कारण बाजार में सब्जियों की मांग बढ़ी है।
आलू, टमाटर, मटर, गोभी, पालक, गाजर, प्याज आदि के दाम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। गोभी के दाम भी शुरू से ही 25 से 30 रुपये किलो बना रहा है। मंडी के सब्जी विक्रेता मल्लू ने बताया कि बारिश और त्योहार के चलते कुछ सब्जियों के दाम बढे़ हैं जबकि शेष के दाम पहले की तरह ही है। अबरार ने बताया कि बाजार में सब्जियों के दाम इसलिए नहीं बढे़ हैं कि ग्रामीण इलाकों में सब्जी की पैदावार अच्छी हुई है। सब्जियां पर्याप्त मात्रा में बाजार में पहुंच रही हैं। इसके चलते सब्जी विक्रेताओं को बाहर का माल नहीं खरीदना पड़ रहा है। जब बाजार में बाहर का माल आने लगता है तो सब्जी के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो जाती है। इसका असर सभी सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ सभी ग्राहकों पर भी पड़ता है। पिछले महीन आलू की अधिकतम कीमत 30 रुपये थी। इस समय 12 से 15 रुपये किलो बिक रही है।
इनसेट
बाजार में सब्जियों के रेट
पांच दिन पहले - आज का रेट
-बैगन -30 ---30
-भिंडी -70 --100
-नेनुआ -60 --50
-करेला -70 --75
-लौकी -40 --40
-खीरा -50 --50
-पालक -15 --10 से 15
-कोहड़ा -40-40
-टमाटर-20-- 25
-गोभी -25 से 30- 25-30
-मटर -30 से 40 -30 से 35
-आलू -18 से 20 -12 से 15
-मेथी -20 - 15 से 20
(भाव रुपये प्रतिकिलो में)