फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर मिलता नहीं समाधान

विज्ञापन
09- मड़ियाहूं में समाधान दिवस के मौके पर लोगो की समस्या सुनते डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुम? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
समाधान दिवस बना उलझन दिवस
विज्ञापन

- आने वाली ज्यादातर शिकायतें रह जाती हैं लंबित, नहीं होता समस्या का समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने की मंशा से आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस लोगों के लिए उलझान दिवस बनकर रह गए हैं। लंबी दूरी से फरियाद लेकर आने वालों को समस्या के समाधान की बजाए बार-बार तारीख ही मिल रही है। ऐसे में उनका इस आयोजन से भरोसा टूटने लगा है। मंगलवार को जिले की तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का हाल भी ऐसा ही रहा।
केराकत तहसील में एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 164 प्रार्थना पत्रों में से सिर्फ 11 का निस्तारण हुआ। शेष 153 फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। मछलीशहर में एसडीएम अमिताभ यादव की मौजूदगी में 92 शिकायतों पर सुनवाई हुई। दस का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर सीओ विजय सिंह, ईओ अनिल सिंह, बीडीओ राजन राय, बीईओ शैलपति यादव आदि रहे। मड़ियाहूं में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 132 प्रार्थना पत्र आए। सिर्फ 10 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार, एसडीएम कौशलेश मिश्र, तहसीलदार सुदर्शन राम आदि मौजूद रहे। बदलापुर में सीडीओ अनुपम शुक्ल ने शिकायतों की सुनवाई की। कुल 196 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष 15 का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय, डीडीओ दयाराम, डीपीओ राकेश कुमार मिश्र, डीएओ अमित कुमार चौबे, एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत रंजीत कुमार, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। शाहगंज: एडीएम रामप्रकाश की अध्यक्षता में कुल 72 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। इसमें 12 का निस्तारण किया गया। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, सीओ जितेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
स्पीकअप...
कुछ दबंगों ने नवीन परती खाते की भूमि पर कब्जा कर उसमें वहां से गुजरी नाली को तोड़कर दीवार खड़ा कर लिया है। तीन माह से संपूर्ण समाधान दिवस का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। पैमाइश की तारीख मिलती है, होता कुछ नहीं। -बालेचंद, निवासी बलुआ, तहसील केराकत।
---
हमारे पुस्तैनी मकान पर दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। एक साल से लगातार तहसील और थाना दिवस पर गुहार लगाता आ रहा हूं। पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। इसका परिणाम है कि दबंगों ने जमीन और मकान पर कब्जा कर लिया। -रामनरायण गुप्ता, निवासी मुफ्तीगंज।
---
चकमार्ग निर्माण के लिए दर्जनों बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेखपाल अब तक गांव में नहीं पहुंचा, अलबत्ता फर्जी रिपोर्ट लगाते हुए जमीन को अतिक्रमणमुक्त दर्शा दिया है, जबकि मौके पर दो लोगों का कब्जा है। न्याय के लिए भटक रहा हूं। -सूरज दुबे, निवासी कोटिगांव, मड़ियाहूं।
विज्ञापन

---
खेल के मैदान में सांसद निधि से सड़क का निर्माण हो रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने कई बार तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर खेल के मैदान में रास्ता बनाने पर आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस बार फिर प्रार्थना पत्र दिए हैं। फिर से आश्वासन ही मिला है। -मिठाईलाल पटेल, मुकुंदपुर, मड़ियाहूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें