फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर ही आगे बढ़ सकता है समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के गुड़हाई स्थित चिंताहरण आश्रम में शनिवार रात उमर वैश्य समाज कल्याण समिति ने होली मिलन व सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत भी दी। स्वजातीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त (मुन्ना) के संयोजन में शुरू हुए कार्यक्रम में आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), शैलेंद्र साहू, जगदंबा जायसवाल, विशंभर दुबे, योगेश आदि ने प्रतिभाशाली वेदिका, नव्या, सृष्टि, आराध्या, अंबिका, गौरी, प्रिया, शिवानंद, सपना, राज, सौम्या, खुशी आदि बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। समारोह में बेटियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि आज के युग में शिक्षा सबसे बड़ी जरुरत है। अगर बेटियां शिक्षित होंगी तो वह दो कुलों को शिक्षित करेंगी। तभी समाज सशक्त होगा। सभासद आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के युवा शिक्षित और संस्कारित हो जाएं, तो इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। संचालन राजीव गुप्ता व राजीव जायसवाल ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार मुन्नू, आकाश गुप्ता, योगेश कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार शैलेंद्र साहू, देवी प्रसाद गुप्त, राजकुमार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें