फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के मरी धाम पुल के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक के धक्के से मोपेड सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

छाछो गांव निवासी सभाजीत गौतम (50) शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाजार से मोपेड पर आलू लेकर घर आ रहा था। कोरमलपुर गांव के समीप उनकी मोपेड बंद हो गई। वह पैदल ही मोपेड घसीटकर ले जाने लगे। मरी धाम पुल से पहले ही जौनपुर जा रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रहे बाइक सवार ने सभाजीत को टक्कर मार दी। वह घटनास्थल पर ही औंधे मुंह गिर पड़े। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल को मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें