09- पूर्व राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद की फाईल फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
समाजवादी नेता हनुमान सिंह का निधन
- सपा सरकार में कृषि अनुसंधान एवं राजनीतिक पेंशन निगम के थे सलाहकार
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हनुमान सिंह का हफ्ते भर की बीमारी के बाद बृहस्पतिवार की रात उनके आवास पर निधन हो गया। वह 80 साल के थे।
बक्सा ब्लॉक के जंगीपुर निवासी हनुमान सिंह ने हाईस्कूल से स्नातक तक की पढ़ाई टीडी कॉलेज से की थी। पढ़ाई के दौरान ही वह समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। 1967 में उन्होंने भाषा आंदोलन हिस्सा लिया था। वर्ष 2012 में वे कृषि अनुसंधान एवं राजनीतिक पेंशन निगम का सलाहकार बने। सपा के झंडे में लिपटा उनके शव को हुसैनाबाद पर प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। जंगीपुर और सपा जिला कार्यालय में शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। गोमती के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,विधायक शैलेंद्र यादव ललई, सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डॉ केपी यादव, श्रीराम यादव, सत्येंद्र उपाध्याय, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, छोटेलाल यादव ने श्रद्धांजलि दी।