फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी डा. अतुल ने कराई गरीब युवती की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी डा. अतुल कुमार दूबे और उनकी पत्नी मंजू दुबे के सहयोग से बदलापुर ढेमा गांव निवासी गरीब काजल का विवाह धूमधाम से कराया गया। मैहर देवी मंदिर परिसर में आचार्यों ने विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

काजल का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। चार बहनों और एक भाई में काजल सबसे बड़ी हैं। मां का साया बचपन में ही उठ गया था। मां की मृत्यु के बाद पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में डा. अतुल दूबे व मंजू दूबे ने विवाह कराने का संकल्प लिया। डा. अतुल न खरका स्थित मकान पर अपने साथ रखकर काजल को घर के कार्यों में दक्ष कर दिया। उसकी शादी भी तय कर दी। मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी के प्रणेता प्रदीप मिश्र से इस शादी में सहयोग कराने के लिए चर्चा की। अतुल व प्रदीप ने समाज के शुभेच्छुओं से काजल की शादी में सहयोग की अपील की। सभी के सहयोग से विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्य में राजन सिंह, संतोष तिवारी, विपिन मिश्र, जय प्रकाश चौबे, राजेश उपाध्याय, राजेश पांडेय, संदीप शुक्ला, राजेश पांडेय, अनिल जलपान, प्रदीप मिश्र, आरएच खान, डा. धर्मेन्द्र तिवारी आदी ने सहयोग किया। डा. अतुल ने गृहस्थी का समान देकर काजल को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें