फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीएम ऑफिस के सामने समाजसेवी ने आत्मदाह का किया प्रयास, अस्पताल पर लगाए आरोप; बोला- नहीं हो रही कार्रवाई

Mon, 13 Oct 2025 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

यूपी के जौनपुर जिले में समाजसेवी जेपी राठौर ने आरोप लगाया कि एक अस्पताल में बच्चियों का अवैध गर्भपात कराया जाता है। इस मामले में शिकायत के बाद भी प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। मुझे धमकियां दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
समाजसेवी के हाथ से पेट्रोल की बोतल छिनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय के सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतासराय क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी समाजसेवी जेपी राठौर ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जेपी राठौर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जेपी राठौर ने रसूलाबाद स्थित एक निजी हॉस्पिटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में नाबालिग बच्चियों का अवैध गर्भपात किया जाता है। इस कृत्य का विरोध करने पर अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार थाने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित होकर उन्होंने आज डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भारी भीड़ जुट गई और लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें