फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: क्लीनिक संचालक पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव के पास क्लीनिक संचालक पर हमले के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली के मुरारा गांव निवासी बृजेश सरोज (26) ने तहरीर देकर बताया था कि उनका गौराबादशाहपुर के असवरा गांव में निजी क्लीनिक है। बीते आठ अक्टूबर को वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बकथरी गांव के पास रात करीब आठ बजे दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद बदमाश भाग गए। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मारपीट के इस मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें