फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो माफ होंगे किसानों के कर्ज

Sun, 11 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
रोड शो के दौरान सब्जी मंडी में कार्यकर्ता द्वारा दिए गए कांग्रेसी गमछा अपने हाथों में लपेटते राहुल गांधी। 
विज्ञापन
 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपने रोड शो के दौरान किसानों और युवाओं को रिझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो एक मिनट में ही किसानों के सारे कर्ज माफ हो जाएंगे।  बिजली का बिल आधा कर दिया जाएगा। कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी बात की।
विज्ञापन


 निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से दोपहर करीब डेढ़ बजे शाहगंज से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा शाम 4:15 बजे भंडारी स्टेशन पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर उन्होंने किसान रथ से ही लोगों को संबोधित किया।नगर कोतवाली चौराहे पर मौजूद भारी भीड़ के बीच उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया।

राहुल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ किए हैं, लेकिन यह कर्ज किसी किसान या गरीब का नहीं माफ किया गया। मोदी ने देश के सबसे बड़े उद्योगपति अडानी का कर्ज माफ किया है। एक व्यक्ति जो करोड़ पति नहीं खरब पति है।
विज्ञापन


उसे एक लाख 10 हजार करोड़ का लाभ मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने अपनी यात्रा का मकसद बताते हुए कहा कि वह इसलिए देवरिया से दिल्ली की यात्रा पर निकले हैं कि  कर्ज के बोझ से दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार को उनकी चिंता नहीं है। देश के  युवा, जनता त्रस्त है और मोदी मस्त है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी गरीब या किसान को गले नहीं लगाते। वह हवाई जहाज में बैठकर अमेरिका, रूस, जापान का दौरा करते हैं और वहां के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री को गले लगाते हैं। उन्होंने युवाओं से  सवाल पूछा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने सवा करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी।

इतनी भारी  भीड़ यहां है किसी को नौकरी मिली? भीड़ से जवाब आया नहीं। उन्होंने अगला सवाल किया कि चुनाव के समय मोदी ने प्रत्येक परिवार को 15 लाख बैंक खाते में भेजने का वादा किया था। किसी के खाते में 15 लाख आया क्या? भीड़ से जवाब आया कि नहीं।

उन्होंने अपने स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और अभिवादन किया। यात्रा में राहुल गांधी के साथ यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, डा. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, विधायक अजय राय, नगर विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, प्रदेश सचिव श्वेता राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें