फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सामान्य ज्ञान में स्मिता प्रथम व राज द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धनेश्वर यादव गर्ल्स पीजी कॉलेज मोकलपुर नेवादा में रविवार को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें इंटरमीडिएट की छात्रा स्मिता गौतम को प्रथम स्थान आने पर स्मार्टफोन व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले राज गौतम को साइकिल, मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में इलाके के अलग-अलग 25 इंटर कॉलेज से 356 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल, पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले छात्र गोविंद प्रजापति, पायल उपाध्याय, मोहम्मद अकरम, सुहानी मौर्या, सूर्यांश सिंह, राहुल प्रजापति, शुभम यादव, सुमन पाल, अंश मौर्य, चांदनी ठाकुर, निशांत पांडे, देवांश सिंह, आख्या यादव को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कैप्टन जनार्दन सिंह, प्रबंधक सते बहादुर यादव, डॉ.विकास यादव, डॉ.अनिल यादव, अनीश खान, आख्या यादव, विकास यादव, पूर्णिमा यादव, मोहम्मद मेराज खान, रीता यादव आदि मौजूद रहे। आभार आयोजक अमित यादव व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राममूर्ति यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें