फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की चार बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कन्नौजिया व थानागद्दी प्रभारी त्रिवेणी सिंह के सहयोग से कस्बे के पास से पकड़ा गया। उनकी पहचान राकेश यादव उर्फ तूफानी यादव निवासी सहूरा केराकत, विजय कुमार यादव व डब्लू वर्मा निवासी खरगसीपुर गोड़हरा बरदह आजमगढ़, प्रदीप गिरि भैरोभानपुर केराकत, राजेंद्र बिंद व राजाराम बिंद निवासी असबरनपुर जलालपुर के रुप में हुई। उनके पास से दो लोहे का राड, दो पेचकस, एक गिलास, चाबियों का गुच्छा, एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गई। इसमें एक बाइक मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी की है, जो 11 सितंबर को नई बाजार से चोरी हुई थी। अंधेरे का लाभ लेकर एक चोर हारून निवासी मोहम्मद गंभीरपुर आजमगढ़ फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए चोर जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर में सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें