फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की खुशियों में घुलेगी मिठास, मिलेगी सस्ती चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। त्योहारों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की खुशियों में मिठास घोलने के लिए सरकार उन्हें सस्ते दर पर चीनी देने जा रही है। प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को प्रतिमाह एक किलो चीनी प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिले में चीनी का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 125472 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन्हें प्रतिमाह कोटे की दुकानों से चावल-गेहूं का वितरण होता रहा है। आगामी महीनों में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे सभी परिवारों को सरकार अक्तूबर से दिसंबर तक 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से चीनी भी दी जाएगी। खुले बाजार में चीनी की कीमतें 38-40 रुपये प्रति किलो है। तीन महीनों के लिए 3764.16 टन चीनी बांटी जाएगी। अक्तूबर के लिए 124.47 टन चीनी का आवंटन कर दिया गया है। अक्तूबर के खाद्यान्न के साथ ही यह चीनी अंत्योदय कार्डधारकों को कोटे की दुकान से दी जाएगी। सभी दुकानों पर पर्यवेक्षक की निगरानी में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें