फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोग कोरोना की गिरफ्त में आए, 29 मात देकर घर लौटे

विज्ञापन
मीरगंज क्षेत्र के टीकरा धीरौची गांव में कोरोना जांच के लिए गामीणों का सैम्पल लेने पंहुची स्वास्? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पिछले छह महीने से जिले में कहर बरपा रहे कोरोना के मामलों में शुक्रवार को अचानक से कमी आई है। कुल 1787 सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ छह पॉजिटिव केस चिह्नित हुए हैं। इसे मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के केस 5161 हो गए हैं। इसमें 687 एक्टिव हैं। अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नए मरीजों की पहचान के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी-पीएचसी में कैंप लगाकर जांच की गई। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में पवांरा थाना के टिकरा में कैंप लगाया। इसमें रैपिड एंटीजन किट से 61 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें सभी निगेटिव रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से 1240 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 160439 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 159279 की रिपोर्ट आ चुकी है। पहले से भर्ती 29 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें