20 फोटो बदलापुर के सरोखनपुर के पास हाईवे पर पलटी कार।
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर के कलिंजरा मोड़ और सरोखनपुर के पास हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सरोखनपुर रामजानकी मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाराणसी से कार से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी (26), सर्वेश (40), शत्रुघ्न (28) तथा अभिषेक (30) बदलापुर क्षेत्र के ग्राम कठार में एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। सरोखनपुर रामजानकी मोड़ के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महराजगंज के कंधीकला निवासी अभिषेक यादव (26) व अजय यादव (24) बुलेट से जौनपुर की ओर से लौट रहे थे। कलिजरा मोड़ पर मुड़ते समय उनकीबाइक पलट गयी और दोनों घायल हो गए।