फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सई नदी में डूबीं 6 सहेलियां, दो चचेरी बहनों की मौत, चार बचाईं गईं

विज्ञापन
नदी में डूबने से हुई मौत---मृतका पिंकी उर्फ गुड़िया की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार को एक बगीचे में आम खाने के बाद सई नदी में हाथ धुलने के दौरान पैर फिसलने से एक किशोरी गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन

उसे बचाने में पांच और किशोरियां डूब गईं। इस हादसे में पिंकी और शिवांगी की मौत हो गई, जबकि गुंजा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मरने वाली किशोरियां रिश्ते में चचेरी बहनें थी। चार अन्य लड़कियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहोरा गांव की पिंकी उर्फ़ गुड़िया (17) पुत्री भोलानाथ, शिवांगी (18) पुत्री भैया लाल, गुंजा (18) पुत्री पारस नाथ, आंचल (17) पुत्री राधेश्याम, ननका उर्फ अंजलि (16) पुत्री छविनाथ, दीपा (17) पुत्री मच्छर उर्फ अमरनाथ घर से करीब एक किमी दूर सई नदी घाट पर नहाने गईं थीं।
ग्राम प्रधान ऋषिराज यादव ने बताया कि पहले सभी सहेलियां दोपहर 12 बजे नदी किनारे स्थित आम के बगीचे में गईं। वहां आम खाने के बाद सभी लड़कियां पास ही सई नदी में हाथ धुलने पहुंचीं। इसी दौरान अचानक पिंकी उर्फ गुड़िया पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। प्रधान ने बताया कि नदी में एक जगह गड्ढा नुमा स्थल था, जहां गहराई का अंदाजा न होने से वह डूबने लगीं।
विज्ञापन

उसे बचाने में अन्य पांचों लड़कियां भी डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर लड़कियां को बचाने का प्रयास किए। इस बीच पिंकी और शिवांगी की मौत हो चुकी थी। दोनों एक ही खानदान से रिश्ते में चचेरी बहनें थी।
गुंजा (18) का इलाज नेवढ़िया मार्ग स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, चार लड़कियां खतरे से बाहर हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि कुछ बच्चियों नहोरा गांव स्थित सई नदी में डूबी हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां से परिजन सभी को लेकर अस्पताल जा चुके थे। परिजनों से बात कर घायलों को उपचाल के लिए भेजा गया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नदी में डूबने से हुई मौत---मृतका पिंकी उर्फ गुड़िया की फाइल फोटो। परिजन

नदी में डूबने से हुई मौत---मृतका पिंकी उर्फ गुड़िया की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें