फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कूटरचित ढंग से व्यापार हुआ या नहीं, एसआईटी जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में हो रहे खुलासों के बीच पुलिस भी कार्रवाई में जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं है। एसपी की ओर से गठित एसआईटी यह पता करने में जुटी है कि क्या सच में इस प्रकरण में कूटरचित तरीके से व्यापार किया गया है या नहीं। यदि यह बात साबित हुआ तो संबंधित कारोबारियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अन्यथा नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया जाएगा। जिले के 15 फर्म संचालकों ने 42.45 करोड़ रुपये की बिलिंग की हैं। इसमें 18.90 लाख की बिलिंग कोडीनयुक्त सिरप की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये फर्में झारखंड के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से 100-100 एमएल के कफ सिरप लेती थीं। जांच में सामने आया कि 42.45 करोड़ रुपये की कुल 18.90 लाख शीशी सिरप की खरीद और उसकी बिक्री आसपास के जिलों में दिखाई गई है। जबकि वास्तविकता में न तो सिरप खरीदी गई ना ही बेची गई। सिर्फ बिलिंग का खेल हुआ है। इसमें शैली ट्रेडर्स रांची, झारखंड के प्रोपराइटर भोला प्रसाद व उनके बेटे शुभम जायसवाल सरगना हैं। लालच में आकर यहां के कारोबारी खेल में शामिल हुए, जिनमें 15 के नाम सामने आ चुके हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से अब तक 12 फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि कूटरचित तरीके से व्यापार की बात साबित होती है या नहीं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें