फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी

विज्ञापन
कोडीन में गिरफ्तार शशांक मौर्य।
विज्ञापन
कोडीन कफ सिरप मामले में जौनपुर एसआईटी ने मंगलवार को पहली गिरफ्तारी की। एसआईटी ने न्यू मिलन सुपर फार्मा के प्रोपराइटर शशांक मौर्य उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पदुमपुर निवासी शशांक मौर्या को जौनपुर एसआईटी बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। रसूखदार लोगों में शामिल शशांक मौर्य भी कफ सिरप की तस्करी में शामिल था। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में जनपद के 18 फर्मों संचालक समेत 23 लोगों का नाम आया है। संचालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज है।
विज्ञापन

इनमें सोनभद्र एसआईटी के हत्थे चढ़े भोला प्रसाद जायसवाल भी शामिल हैं। 22 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। एसआईटी जौनपुर की टीम अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश भी दे रही है।
एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद वांछित चल रहे शशांक मौर्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी न्यू मिलन सुपर फार्मा बदलापुर पड़ाव का प्रोपराइटर है। वह कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए टीमें लगीं हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें