करंजाकला। शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थी के प्रमाणपत्रों के सत्यापन में लापरवाही पर तीन कर्मचारियों के निलंबन के मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसआईटी गठित की है। सहायक कुलसचिव के नेतृत्व में गठित समिति की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में चयनित सुरेंद्र यादव ने हंडिया पीजी कॉलेज से बीपीएड उत्तीर्ण किया था। उनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय भेेजा था। उनकी सत्यापन की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को नहीं भेजी गई तो सुरेंद्र ने अधिकारियों से संपर्क किया। दोबारा जांच में पता चला कि हंडिया पीजी कॉलेज बीपीएड 2006 का चार्ट गाजीपुर पीजी कॉलेज के बीएससी बीपीई में बाइंड किया गा है। इस पर अभिलेख कक्ष के अधीक्षक उदय राज पटेल, सहायक कमल किशोर मौर्या व घनश्याम यादव को निलंबित कर दिया। कुलसचिव महेंद्र कुमार्ने मामले की जांच के लिए सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह समेत दो लोगों की कमेटी गठित कर दी है।