फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
मछलीशहर नगर के शिव मंदिर में भैया दूज पर्व की तैयारी में जुटी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया तथा आरती उतारकर मिठाई खिलाई। उन्होंने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंटकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कई भाइयों ने बहनों के घर जाकर तिलक लगवाया। बाजारों में मिठाई, फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन यमुना अपने भाई यमराज से मिलने उनके घर गई थीं और उन्हें भोजन कराया था। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें