जौनपुर। टीडी कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित जौनपुर बास्केटबॉल लीग के तहत बुधवार को तीन गुणे तीन बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश के 10 जिलों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में बोलिंग क्रू वाराणसी ने ट्रिपल थ्रेट वाराणसी को 9-7 अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वहीं, सुपर सीनियर वर्ग के फाइनल में वंश एंटरप्राइजेज ने एसआरएस हॉस्पिटल को 24-19 अंकों से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जौनपुर ब्रेकर ने टीडी इंटर कॉलेज को 43-33 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रहमतुल्लाह, राकेश सिंह सुक्खू, अबलू दुबे और शिवांस सिंह ने निभाई। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव लाल बहादुर पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव अनिकेत सिंह बाबू और अभिषेक सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संवाद