फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी के एक साल बाद ही भाभी को हुआ देवर से प्रेम, कर ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जफराबाद। क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी सगी भाभी से बृहस्पतिवार को कोर्ट में शादी कर ली। जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर रीति रिवाज से सिंदूर डालकर सात फेरे भी लिए। बीबीपुर गांव निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े बेटे बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ गांव की निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुई थी। भाभी को अपने देवर सुंदर गौतम से प्रेम हो गया। उसके बाद दोनों का मिलना जुलना ज्यादा हो गया। बहादुर गौतम को अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के अवैध संबंध के बारे में जानकारी हो गई। लेकिन परिवार वालों के समझाने पर मामला कुछ दिन तक शांत रहा। लेकिन जब बहादुर गौतम को पता चला कि उसकी पत्नी पेट से है। तो वो उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। बहादुर ने आरोप लगाया कि ये हमारा बच्चा नहीं है। ये हमारे छोटे भाई सुंदर का है। धीरे-धीरे ये बात परिवार के साथ-साथ गांव व रिश्तेदारों में फैल गई। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग व रिश्तेदार कोर्ट में जाकर सुंदर तथा सीमा का कोर्ट मैरिज करवा दिए। उसके बाद प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर कर सात फेरे लेकर शादी करके सुंदर गौतम सीमा को अपनी दुल्हन बनाकर घर गया। शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें