फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस लाइन में बजा सायरन, दागे गए गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नागरिक सुरक्षा के तहत जनपद में 23 जनवरी को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में शाम एक घंटे तक अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान यह सीन क्रिएट किया गया, जिसमें सायरन बजाए गए और भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के प्रतीकात्मक गोले दागे गए। नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैकआउट मॉकड्रिल अभ्यास शाम करीब पांच बजे पुलिस लाइन के मैदान में शुरू हुआ, जो एक घंटे तक चला। नगर मजिस्ट्रेट/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा इंद्र नंदन सिंह और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता की अगुवाई में मॉक डि्रल हुई। इसमें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, पुलिस बल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने अचानक आने वाली आपदाओं से निपटने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, आग से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियानों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मॉकड्रिल के दौरान प्रतिभागियों को किसी आपदा या आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने और संयम के साथ स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। रिहर्सल के माध्यम से बताया गया कि किसी भी दैवी आपदा या आपात स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित बाहर निकलना है और घबराए बिना संयम के साथ स्थिति को नियंत्रित करना है। अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा। नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन डॉ . मनोज वत्स ने बताया कि 23 जनवरी को एक बार फिर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसके लिए सभी स्वयंसेवकों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक हिदायतें और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें