फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ललित नारायण मिथिला विवि को पराजित कर पूविवि अखिल भारतीय विवि क्रिकेट में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। रावेनशॉ यूनिवर्सिटी कटक (ओडिशा) में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय बिहार को पांच विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ पूविवि ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त किया। अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन पांच फरवरी से सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी राजकोट में किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनु राजा ने तीन विकेट झटके, जबकि प्रिंस मौर्य, दीपक यादव और शशांक मेहरोत्रा को एक-एक विकेट मिला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बल्लेबाजों ने 17.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।पूर्वांचल विश्वविद्यालय का इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहा। नॉकआउट चरण के पहले मुकाबले में टीम ने तेजपुर विश्वविद्यालय असम को 188 रन से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल को 150 रन से, तीसरे मैच में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बिहार को 50 रन से तथा चौथे मुकाबले में कोल्हान विश्वविद्यालय को नौ रन से पराजित कर अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित किया। लीग चरण के पहले मुकाबले में 25 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। उत्कल विश्वविद्यालय की टीम नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में कृष्ण यादव ने पांच ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि मनु राजा ने दो तथा प्रिंस मौर्य और दीपक यादव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में निखिल राव ने 64 रन नाबाद, प्रिंस मौर्य ने 21 रन नाबाद और पीयूष यादव ने 26 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें