फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर प्लीज, मतगणना में मेरी भी ड्यूटी लगा दीजिए...

Tue, 27 Apr 2021 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जमुहाई पीजी कॉलेज के लिपिक सौरभ ने प्रार्थना पत्र दिया तो दंग रह गए अफसर
 
विज्ञापन
Voting - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में एक ओर जब कर्मचारी चुनाव ड्यूटी करने से कतरा रहे हैं। अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगाते हैं। वहीं जौनपुर का एक कर्मचारी मतगणना ड्यूटी के लिए उत्साहित हैं। सोमवार को जिला विकास कार्यालय पहुंचकर उसने मतगणना में ड्यूटी लगवाने के लिए आवेदन दिया। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के कर्मचारी के इस हौसले को देख अफसर-कर्मचारी भी दंग रह गए।
विज्ञापन


जिले के 21 ब्लाकों में मतगणना के लिए 9200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी पत्र भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बच तमाम कर्मचारी ड्यूटी करने से बच रहे हैं। वह ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए प्रशासन परेशान है।

इस बीच शहर के लाइन बाजार निवासी सौरभ गौतम ने जिला विकास अधिकारी/सहायक प्रभारी मतगणना अधिकारी बीबी सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी ड्यूटी मतगणना में लगाने की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में लिपिक के पद पर कार्यरत सौरभ का कहना है कि वह चुनाव कार्य का अनुभव लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिल पा रहा। डीडीओ ने उसे ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया। डीडीओ बीबी सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान भी सौरभ ने ड्यूटी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें