फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाह, शेखजादा में कई माह से आ रहा गंदा पानी  

Mon, 24 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
गंदे पानी को दिखाते सभासद मोहम्मद असलम खान।
विज्ञापन
नगर पंचायत के सिपाह व शेखजादा मोहल्ले के तकरीबन तीन हजार लोग कई माह से गंदा पानी पीने को विवश हैं। दोनों मोहल्ले में कई माह से गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसकी शिकायत माहल्लेवासियों द्वारा नगर पंचायत के जिम्मेदारों से की। बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं होने पर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


लोगों ने स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। नगर पंचायत द्वारा नगर में लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। जिसका उपयोग मोहल्लेवासी दैनिक दिनचर्या का कार्य करने से लेकर भोजन आदि पकाने में करता है। लेकिन कई महीनों से सिपाह व शेखजादा मोहल्ले में पानी गंदा आ रहा है।

दोनों मोहल्ले में लगभग हजार लोग रहते हैं, जिनके द्वारा गंदे पानी का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे लोगों में सेक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई। इस संबंध में सभासद मोहम्मद असलम खान,पूर्व डिप्टी चेयरमैन कौशल कुमार गुप्ता,मोती गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद अली खान और शेखजादा मोहल्ले के छोटे लाल चौरसिया, भैया लाल,पूर्व सभासद
विज्ञापन


राजेश गुप्ता ने बताया कि गंदा पानी आने की शिकायत कई बार चेयरमैन सहित अधिशासी अधिकारी से की गई। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अभी तक उक्त कमी को दूर नहीं किया गया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र कमी को दूर करने की मांग की है।

ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना साहू का कहना है कि गंदा पानी सप्लाई में न जाए इसके लिए पाइप लाइन की जांच की जाएगी। जहां खराब होगी वहां नई पाइप लाइन बिछवाकर लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें