फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बाईपास निर्माण रोका

Mon, 24 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिलने पर बदलापुर के पास नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य को रोकते सरोखनपुर गांव के ग्रामीण।  
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-लखनऊ के बीच हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग से राम जानकी मोड़ सरोखनपुर के पास तक हो रहे बाईपास निर्माण कार्य  को किसानों ने रविवार को सरोखनपुर गांव में रोक दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक हमें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मौके पर जुटे किसानों के विरोध के चलते कार्य में लगे आधा दर्जन डंपर मिट्टी लादकर दिन भर खड़े रहे। गांव की पाल बस्ती के दर्जन भर किसान परिवारों के  महिला-पुरुष व बच्चे घनश्यामपुर- .बदलापुर रोड के पास बाईपास पहुंचे जहां उन्होंने  निर्माण हेतु मिट्टी पाटने के काम को रोक दिया।

यह कार्य सप्ताह भर से चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने हमारी जमीन अधिग्रहीत कर उस पर काम तो शुरु करा दिया  लेकिन अभी तक हमें उसका मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि इसके लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भी दिया गया लेकिन कोई कार्यवाई आज तक नहीं की गयी।
विज्ञापन


थक हार कर हम किसानों ने  मुआवजा नहीं मिलने की दशा मे यह निर्णय लिया । किसानों ने प्रदर्शन के दौरान यह भी चेताया है कि इसके लिए हमें अपनी जान भी देनी पड़े तब भी हम पीछे नही हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बैजनाथ पाल जयनाथ पाल, सुशीला देवी, मोतीलालए सहोदरा देवी, अखिलेश, हरीलाल, दूधनाथए मातादीन, नन्हें अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें