फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली खोदकर छोड़ने के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशापुर मोहल्ले में पंद्रह दिनों से खोदकर छोड़ी गई जलनिकासी की नाली के चलते बढ़ी समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि गंदा पानी घरों और दूकानों की चौखट तक हिलोरे मार रहा है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नाली को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन


शहर के ईशापुर मोहल्ले में दुर्गा मंदिर के समीप पखवारेभर से खोदकर छोड़ी गई जल निकासी की नाली लोगों की फजीहत बढ़ा रही है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाली को ऊंचा कराने के काम को आधा-अधूरा छोड़कर जिम्मेदार लोग लापता हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहल्ले के मनीष कुमार, लुल्लू मोदनवाल, दुर्गेश  कुमार, मोती लाल विश्वकर्मा, गुड्डू यादव, छोटू प्रसाद यादव, दीपक कुमार साहू आदि ने इसे लापरवाही बताते हुए विरोध किया।

कहा कि कई बार अधिकारियों को बताया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को इसकी शिकायत नगर पालिका ईओ से की जाएगी। मोहल्ले के लोगों के विरोध के बाद वार्ड सभासद मनोज कुमार ने कहा कि इस मामले को नगर पालिका प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें