फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगरामऊ के युवक की सुल्तानपुर में हत्या, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ के युवक की सुल्तानपुर में हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन

- एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुआ था युवक, गुरुवार की रात घरवालों तक पहुंची सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंगरामऊ। क्षेत्र के रतासी गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए युवक की सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में लाश मिली है। दो दिन बाद शव की शिनाख्त होने पर परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की आशनाई के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रतासी गांव निवासी सुभाष मौर्या (30) एक सप्ताह पूर्व बिना कुछ बताए घर से कहीं गया था। जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर मोबाइल बंद होने से कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच गुरुवार की रात सुल्तानपुर पुलिस ने मृतक के मोबाइल से किसी तरह पता लगाते हुए सूचना परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता चला कि दो दिन पहले से शव लावारिस हालत में रखा था। पिता रामनिहोर मौर्य के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घर से जाते वक्त भी सुभाष ने किसी से कुछ नहीं बताया था। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। चांदा पुलिस के मुताबिक शव की स्थिति देख आशनाई में हत्या की आशंका है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें