फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीलेबल पार्किंग की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मल्टीलेबल पार्किंग का प्रस्ताव बनाए नगर पालिका
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने व्यापारियों संग की बैठक
- शहर में सोमवार से लागू होगी रात्रिकालीन सफाई योजना
अमर उजाला ब्यूूरो
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक कर शहर में सफाई को बेहतर बनाने पर चर्चा की। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अव्वल रखने के लिए सहयोग और सुझाव मांगा। नगर पालिका से मल्टीलेबल पार्किंग की योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अच्छी रैंक दिलाना, हम सबकी जिम्मेदारी है। नगर पालिका रात्रिकालीन सफाई योजना बनाकर सोमवार से प्रमुख बाजारों में सफाई शुरू कराएगी। जिले में दोहरा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बेचने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। दोहरे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने सीआरओ डॉ.सुनील वर्मा से कहा कि कलेक्ट्रेट में बीड़ी, पान, सिगरेट की बिक्री कत्तई न होने दी जाए। व्यापारियों से अपील किया कि प्लास्टिक, थर्माकोल की बिक्री रोकने और दीवारों पर अनधिकृत रूप से विज्ञापन न लिखवाने की अपील की। शहर के अतिक्रमण पर भी चर्चा की गई। व्यापारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल बनवाने की मांग की। डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करें। शहर के स्वच्छता के लिए लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फेरीवाले, ठेले वाले के लिए स्थान निर्धारित करना नगर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेंगे। सभी व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर कूड़ादान अवश्य रखें। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि नियमों का पालन सभी लोग करेंगे तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा। इसकी शुरुआत स्वयं से ही करनी पडे़गी। ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। गाड़ी सड़कों पर इधर-उधर न खड़ी करें। अपनी दुकानों के बाहर सामान न लगाएं। बैठक में एडीएम रामप्रकाश, सुनील कुमार वर्मा, एसडीएम सदर सत्यप्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र, ईओ नगर पालिका आरके प्रसाद, सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह (इंदू), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, आरिफ हबीब, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें