फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व प्रदेश के विकास में आया व्यापक बदलाव : कृपाशंकर सिंह

विज्ञापन
बदलापुर ब्लॉक में आयोजित जनकल्याण मेला में प्रदर्शनी का अवलोकन करती नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिं
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन व जनसेवा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जौनपुर के विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने समाजसेवी अग्रहरि समाज के मुखिया मनोज अग्रहरि, शकरमंडी में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र सिंह, स्वर्णकार समाज के राजू, वरिष्ठ नेता ईश्वर देव सिंह को अंग वस्त्रम एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जयशंकर पाल, राजेश सिंह, मनोज अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगी प्रदर्शनी-बरसठी। भाजपा सरकार के सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में जानकारी शिविर और प्रदर्शनी आयोजित की गई। बीडीओ जगदीश प्रसाद ने विभिन्न विभागों के काउंटर देखे। उन्होंने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।बीडीओ ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। वर्षा ऋतु के मद्देनजर एडीओ पंचायत को गांवों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई और जलभराव से निपटने की तैयारी के निर्देश मिले। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य और बाल विकास विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कराई। इस अवसर पर एडीओ प्रदीप कुमार, सचिव अमित सिंह, आजाद यादव, जयदीप यादव, प्रणव भारती, कृषि गोदाम प्रभारी सुभाष पाल आदि उपस्थित रहे।

बदलापुर ब्लॉक में आयोजित जनकल्याण मेला में प्रदर्शनी का अवलोकन करती नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें