फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भाजपा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
बक्शा। वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई। यहां बहुप्रतीक्षित शटल एक्सप्रेस ट्रेन का आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया है। सुबह ठीक 7:25 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्या और लखनऊ से पहुंचे वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रशांत कुमार की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक रमेश चंद्र द्वारा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरी करते हुए ट्रेन संख्या 20401/20402 शटल एक्सप्रेस का ठहराव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर करवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विधायक ने कहा कि अब हम रेल मंत्री से बदलापुर श्री कृष्णा नगर स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार रहने से विधानसभा का चौतरफा विकास संभव हो सका है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक श्रीनाथ पाठक, विवेक त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, कुंअर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख सजल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें