फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, माता सीता ने पहनाई जयमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बीती रात सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इसमें देश-देशांतर से आए राजा भगवान शिव के विशाल पिनाक धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं पाता। राजाओं की विफलता से महाराज जनक निराश हो जाते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम आगे बढ़ते हैं और सहजता से शिव धनुष उठा लेते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष प्रचंड ध्वनि के साथ टूट जाता है। इसके साथ ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है।
विज्ञापन

इसके बाद माता सीता सखियों के साथ आगे बढ़कर श्रीराम के गले में जयमाला पहनाती हैं। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर महेंद्र अग्रहरी, गोलू अग्रहरि, पंकज कुमार, लालता अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, भोनू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें