बैडमिंटन में चयनित श्रेया उपाध्याय की फोटो
बदलापुर। श्री गणेशराम इंटर कॉलेज बटाऊबीर की कक्षा 12 की छात्रा श्रेया उपाध्याय का चयन 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 सितंबर तक बरेली में आयोजित होनी है। प्रतियोगिता में श्रेया माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होंगी। उनके चयन की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने श्रेया को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि छात्रा की उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। वहीं, अन्य छात्रों को भी खेल में शामिल होने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी श्रेया को शुभकामना देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। छात्रा को मिली इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।