फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में सहयोग के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए के स्वयंसेवकों ने शोभायात्रा निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित रामलीला मैदान पर कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद घोड़े और रामरथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोमटी मार्केट से शुरू होकर जलालपुर चौराहा तक गई। वहां से वापस रामलीला मैदान स्थित कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। ध्वज लेकर आगे चल रहे लोग जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिससे पूरा कस्बा राममय हो गया। शोभायात्रा में अरविंद सिंह, डॉ. अजयेंद्र दुबे, मनोज गुप्ता, अनिल यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, संजीव सिंह, आमोद सिंह रिंकू, रणविजय सिंह, पवन कुमार गुप्ता पिंटू, अमरनाथ गिरी, अभय विक्रम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शशिकांत अग्रहरी, विजय गुप्ता, भैया लाल सरोज, विशालेंद्र सिंह, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें