फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड: जौनपुर कोर्ट में हुई आरोपी की पेशी, जमानत याचिका पर 20 को सुनवाई

Wed, 04 May 2022 06:34 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

28 जुलाई 2005 को श्रमजीवी एक्सप्रेस में सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर क्रॉसिंग के पास आतंकियों ने विस्फोट किया था। मामले में दो आतंकियों को कोर्ट से पहले ही फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
श्रमजीवी विस्फोट कांड के आरोपी अदालत में पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अरविंद कुमार श्रीवास्तव की अदालत में श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आरोपी हिलाल और नफीकुल विश्वास को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। आरोपी नफीकुल की ओर से कोर्ट में दूसरी बार जमानत याचिका दायर की गई। इसमें उसने कहा है कि उसे मुकदमे में गलत ढंग से आरोपी बनाया गया है। वह लंबे समय से जेल में बंद है।

विज्ञापन


प्राथमिकी में वह नामित नहीं है और न ही उसके पास से कोई बरामदगी हुई है। कोर्ट ने पत्रावली व जमानत पर सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि तय की है। बता दें कि 28 जुलाई 2005 को सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास श्रमजीवी विस्फोट कांड में 14 लोग मारे गए थे। इसमें 50 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। दो आरोपी रोनी व औबेदुर्रहमान को कोर्ट पहले ही फांसी की सजा सुना चुकी है। अपील उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें