फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्यूबवेल की मोटर जलने से पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ले में सरकारी ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से चार दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। नगर पालिका के वार्ड संख्या सात वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ले में लगे ट्यूबवेल का मोटर बृहस्पतिवार को जल गई थी। इसके बाद से पेयजल की आपूर्ति ठप है। चार दिनों के बाद भी मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते बड़ी आबादी पानी के संकट से परेशान है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जब तक मोटर की मरम्मत नहीं कराई जाती, जब तक पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पीने का पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें