जौनपुर। बीएसए ने शनिवार को क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय असमान पट्टी में कक्षा तीन के 50 फीसदी बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ सके। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय असमान पट्टी में अनुपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल प्राथमिक विद्यालय रकसवा तकियाराम पहुंचे। इसके बाद जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय मझगवां खुर्द पहुंचे तो परिसर में घास उगी थी और पानी भरा था। इस पर प्रधानाध्यापक को सफाई कराने के लिए कहा गया। प्राथमिक विद्यालय जयगोपालगंज केराकत में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। यही हाल मुफ्तीगंज के रामपुर विद्यालय का था। यहां अनुपस्थित रहे एक शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया।