फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से ब्लाक दफ्तर जलकर राख

Sat, 16 May 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक कार्यालय में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से कंप्यूटर, फर्नीचर, और महत्वपूर्ण अभिलेख समेत दस लाख से अधिक की सम्पत्ति  राख हो गई।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ब्लाक के कर्मचारी दिन में कार्यालय बंदकर घर चले गए। रात में करीब 11 बजे बिजली आई तो शार्टसर्किट से कार्यालय में आग लग गई।

 तेज धुंआ उठता देख आवासीय परिसर में रह रहे लोगों ने शोर मचाया। सवंशा विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर पहले सप्लाई बंद कराई गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
विज्ञापन


 कार्यालय का दरवाजा तोड़कर लोगों ने आग बुझाई। जबतक  आग पर काबू पाया गया तब तक कार्यालय में रखा आठ कम्प्यूटर,  चार प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन, यूपीएस सिस्टम, माडम, सात कंप्यूटर, टेबल, कुर्सियां, दो वाल फैन, एसी, दो आलमारी और उसमे रखे अभिलेख समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए।

सूचना पर जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव के पति महेंद्र यादव, बीडीओ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 सुबह क्षति का आकलन कर इसकी सूचना जिले के अधिकारियों को भी दे दी गई।  बीडीओ ने बताया कि कम्प्यूटर में तमाम आफलाइन रेकार्ड भी रखे गए थे जो नष्ट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें