फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की शुद्धक में घर आया मुन्ना बजरंगी

Sat, 16 May 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर जिला कारागार में बंद माफिया डान मुन्ना बजरंगी शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां की शुद्धक में शामिल होने पैतृक गांव सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरे दयाल कशेरू पहुंचा।
विज्ञापन


शुद्धक में शामिल होने के बाद शाम 5:30 बजे वह सुल्तानपुर जेल के लिए रवाना हो गया। तेरहीं में शामिल होने के लिए वह 18 से 20 मई तक फिर अपने घर पर रहेगा।

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट स्थित सीबीआई अदालत ने उसे चार दिन का पैरोल दिया है। मुन्ना बजरंगी की मां लीलावती देवी का गत दिनों निधन हो गया था।

 कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी मुन्ना बजरंगी का मुकदमा दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट स्थित सीबीआई अदालत में चल रहा है। मां की शुद्धक में शामिल होने के लिए उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


 अदालत ने उसे चार दिन का पैैरोल दिया है। उसके आने की भनक लगते ही जिले की पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से ही सक्रिय हो गईं थीं। चार वज्र वाहनों के साथ बजरंगी को 11:30 बजे घर लाया गया।

 सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के साथ सर्किल के चार थानों की फोर्स बजरंगी के घर पर मौजूद थी। बजरंगी ने यहां मुंडन करवाया।  पांच घंटे बाद पुलिस उसे लेकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें