जिला प्रशासन की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण से पीडि़त लोगों ने डीएम को पत्रक सौंपकर फुटपाथ पर दूकान लगाने वालों को राहत देने की मांग की।
पत्रक में कहा कि तमाम ऐसे गरीब परिवार के लोग हैं, जो पटरी पर दूकान लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। यदि अतिक्रमण के नाम पर उनकी दूकान और गुमटी हटा दी गई तो परिवार के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी।
भंडारी स्टेशन से शनिवार को जो अतिक्रमण हटवाया गया, उससे सैकड़ों परिवार रोजगार विहीन हो गए हैं। रविवार से इनके पास रोजगार का दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
यदि जिला प्रशासन अतिक्रमण हटवा रहा है तो विस्थापित लोगों को रोजगार के लिए कहीं जगह उपलब्ध कराए। सहयोग के लिए व्यापारी जिला प्रशासन का आभारी रहेगा।
पत्रक देने वालों में आलोक गुप्त, शैलेश यादव, विनोद, मिठाई लाल, ओम प्रकाश, अशोक यादव, जय प्रकाश, संजय, संतोष, उमेश सहित दर्जनों लोग शामिल थे।