फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को पीटा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के पिलकिछा स्थित दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार को सिगरेट नहीं देने पर मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। आरोपी आधी रात को जगाकर उसे तमंचा दिखाकर सिगरेट मांग रहे थे। पुलिस तीन मनबढ़ों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिलकिछा गांव निवासी शंभू शंकर गुप्ता की गांव के बाजार में किराने की दुकान है। वह रोज की तरह रात में दुकान की रखवाली के लिए रविवार रात दुकान के सामने सोया था। आधी रात को गांव के ही सिकंदर उर्फ लड्डू निषाद, राजदेव निषाद और रामलाल निषाद ने दुकान पर पहुंच सिगरेट मांगा। दुकानदार ने चाबी नहीं होने की बात कहकर सिगरेट देने से मना कर दिया। नाराज मनबढ़ों ने तमंचा दिखाकर उसे लात घूसों से पीट दिया। शोर सुन आस पास के लोगों को मौके की तरफ आता देख हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें