फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के साथ मारपीट, छिनैती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के भैसहां गांव के पास बृहस्पतिवार की रात रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसके पास से तीन हजार नकदी और रिपेयरिंग के लिए घर ले जा रहे ग्राहकों के कई फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अरविंद गिरि की बरसठी क्षेत्र के बारीगाँव मे मोबाइल की दुकान है। वह अपने चचेरे भाई सागर गिरि के साथ बाइक से रात नौ बजे घर लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक वह बरसठी थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के पास पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे छह की संख्या में बदमाशों ने पथराव कर दिया। वह बाइक से गिर पड़े। तीन हजार नकदी और रिपोयरिंग के लिए घर ले कर जा रहे ग्राहकों के कई मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने रात में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें