फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड : दादी पोते को गोली मारने वाले तीन संदिग्ध चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली के नईगंज में छह दिन पहले हमलावारों की फायरिंग में दादी और पोता घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन

सिकरारा के बरईपार निवासी अजय आनंद उर्फ शनि यादव नईगंज में राजकुमार हाॅस्पिटल के पास ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर बैठा था। बीते सोमवार की सुबह 10.55 बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने शनि पर फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद दादी कलावती यादव पोते को बचाने आई तो उन्हें भी गोली हो गई। शनि के पीठ व बाएं पैर में गोली लगी। वहीं दादी कलावती के बाएं पैर में भी घुटने के ऊपर गोली लगी है। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से दादी को घर भेजा गया तो पोते की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटना में पुरानी रंजिश, बालू के व्यापार से जोड़कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि हर दिन कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

.....................

वर्जन ...

मामले में पुलिस तीन संदिग्धों को पहचान कर पूछताछ कर रही है। हालांकि केस में पारदर्शिता को लेकर हर संदिग्ध को हिरासत में लेकर रोजाना पूछताछ की जा रही है। दोषियों का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें