फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़े आस्थावान

Tue, 04 Aug 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज व साईनाथ मंदिर शंभूगंज आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


 भीड़ को देखते हुए भोर में तीन बजे ही प्रमुख मंदिरों के पट खोल दिए गए थे। मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद थी।

ऐतिहासिक साईनाथ मंदिर में भोलेनाथ की महाआरती के बाद दर्शन शुरू हुआ। मंदिर में कांवरियों ने सबसे पहले दर्शन कर यहां से जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।

हर हर महादेव के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। सुरक्षा व्यवस्था में सिकरारा, सरायख्वाजा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात रही। त्रिलोचन महादेव मंदिर का पट करीब साढ़े चार बजे खोला गया।
विज्ञापन


 कांवरिए और श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर जलाभिषेक किया। मंदिर से लेकर मुख्यमार्ग तक पांच स्थानों पर बैरियर लगाया गया था। छह मजिस्ट्रेट, दो सीओ और चार एसओ समेत डेढ़ प्लाटून पीएसी की निगरानी में मंदिर परिसर की

 सुरक्षा व्यवस्था थी। सुरक्षा के लिहाज से मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया था। सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम में भी चार सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे और पीएसी बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


मंदिरों में भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया गया था। कहीं किसी मंदिर में कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। लोगों ने बली श्रद्धा और प्रेम के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 कांवरिए गाजेबाजे के साथ जल लेकर प्रस्थान किए। जिले में 80 से अधिक शिव मंदिरों में लोगों  ने जलाभिषेक और पूजा अर्चन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें